logo

रांची : इस्लाम नगर के 280 लाभुकों को ई-लॉटरी से मिला नया आशियाना

1916.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के इस्लाम नगर के लोगों को नया आशियाना मिल गया है। दरअसल
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तृतीय घटक के अंतर्गत रांची के इस्लाम नगर की स्लम बस्ती में निर्माणाधीन 291 आवासों के लिए मंगलवार को मोरहाबादी स्थित संगम गार्डेन हॉल में ई-लॉटरी कराई गई। जिसके तहत 280 लाभुकों के बीच आवास आवंटित किए गए। सरकार द्वारा लॉटरी के लिए निहित प्रावधानों के तहत आवास आवंटन के लिए लॉटरी कार्यक्रम में लाभुकों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। जिसके तहत लाभुकों का रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सुबह 9 बजे से लेकर दिन के 12.30 बजे तक चली। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद लॉटरी कार्यक्रम प्रारंभ की गई। लॉटरी की प्रक्रिया आज ऑनलाइन माध्यम से की गई जिसकी वीडियो फुटेज लाभुकों को लाइव दिखाई जा रही थी। लॉटरी में आए लाभुकों और फ्लैट की संख्या को जोड़ कर फाइनल आवंटन सूची तैयार कर आवंटन की प्रक्रिया पूरी की गई. आवंटन की पूरी सूची www.ranchimunicipal.com पर अपलोड कर दी गई है. मौके पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी, उप महापौर संजीव विजयवर्गीय, वॉर्ड पार्षद, अपर नगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन, उप नगर आयुक्त रजनीश कुमार, सहायक नगर आयुक्त शीतल कुमारी, नगर प्रबंधक एवं निगम के अन्य कर्मी उपस्थित थे

20 ब्लॉक बनाए गए हैं
इस्लाम नगर में किफायती आवासीय परियोजना के तहत G 3 के 20 ब्लॉक बनाए गए हैं। एक फ्लैट में 1 लिविंग रूम, 1 बेडरूम, 1 रसोई घर, 1 शौचालय, 1 बाथरूम एवं 1 बालकनी है

चार किश्त में देना है 50 हजार रुपए
स्लामनगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 291 लाभुकों के बीच लॉटरी के माध्यम से आवास दिया जाना है। आवास के लिए नगर निगम की ओर से लाभुकों को एकमुश्त राशि 50,000 जमा करने कहा गया था। मगर लाभुकों का कहना था कि वे एकमुश्त राशि देने में असमर्थ हैं। इसके बाद स्थानीय वार्ड 16 की पार्षद नाजिमा रजा के हस्तक्षेप के बाद आपसी समझौता हुआ। तय हुआ यह राशि चार किस्तों में दी जाएगी। पहली किस्त के रूप में 20,000 रुपए देने होंगे। इसके बाद शेष 10-10 हजार रुपए की किस्त में नगर निगम को देना तय हुआ है ऐसे में जिन लाभुकों ने 20 हजार रुपए पहली किस्त के रूप में निगम को दे दिया है उसका नाम ही लॉटरी लिस्ट में रखा गया था।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT