logo

बिना लाइसेंस के चल रहे एक फूड वैन पर लगा 10 हजार जुर्माना, 2 के सामान जब्त

1747.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची नगर निगम क्षेत्र में बिना लाइसेंस फूड वैन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत सोमवार को रिलाइंस मार्ट डोरंडा के समीप बिना लाइसेंस के संचालित 1 फूड वैन संचालक से 10,000 रुपए का जुर्माना वसूला गया। वहीं, 2 फूड वैन संचालकों के द्वारा जुर्माना नहीं दिए जाने पर उनका सामान जब्त कर लिया गया। मालूम हो कि नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने बीते दिनों बिरसा चौक से हवाई नगर में 2 फूड वैन बिना लाइसेंस के संचालित करते पाया गया। जिसके बाद दोनों वैन संचालकों से 10-10जार रुपए जुर्माना राशि वसूला गया था।

9 फूड संचालकों ने ही दिया है आवेदन
रांची नगर निगम में संचालित सभी फूड वैन संचालकों को दिनांक 15 अप्रैल 2023 तक रांची नगर निगम से लाइसेंस प्राप्त करने कहा गया था। इसके लिए आम सूचना जारी भी की गई थी। लेकिन अब तक केवल 9 फूड वैन संचालकों ने ही लाइसेंस के लिए निगम को आवेदन दिया है। यही वजह है कि बिना लाइसेंस के फूड वैन चलाने वालों के खिलाफ निगम की ओर से कार्रवाई की जा रही है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT