खूंटी में बहुचर्चित सोमा मुंडा हत्याकांड में पालकोट के राजा परिवार सदस्य देवव्रत नाथ शाहदेव की गिरफ्तारी को लेकर पालकोट के ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। इसके विरोध में आज पालकोट बंद का आह्वान किया गया।
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के मुंबई स्थित फ्लैट में हुई नकदी चोरी के मामले में अंबोली पुलिस ने उनके पूर्व कर्मचारी सुरेंद्र कुमार दीनानाथ शर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने दो अलग-अलग मौकों पर कुल 5.4 लाख रुपये की चोरी को अंजाम दिया।
चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र में गंगापुर गांव निवासी निर्मल राणा की 14 वर्षीय बेटी मुन्नी कुमारी उर्फ रानू कुमारी बीते 20 दिनों से लापता है। घटना 28 दिसंबर 2025 की बताई जा रही है।
सड़क दुघर्टना में मौत के 18 घंटे बाद भी छात्रा का पोस्टमार्टम नहीं होने से नाराज परिजनों ने शनिवार को बगोदर ट्रामा सेंटर परिसर में हो- हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की है।
झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को बड़ा झटका देते हुए सेवानिवृत्त सहायक अभियंता श्याम नाथ दूबे की पेंशन में की गई आजीवन 10 प्रतिशत कटौती के आदेश को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया है कि रोकी गई राशि का भुगतान शीघ्र किया जाए।
पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा अंचल कार्यालय में शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस ने ड्यूटी के दौरान प्रधान लिपिक बिमल बास्की को हिरासत में ले लिया।
गुमला जिले के पालकोट प्रखंड में सोमा मुंडा हत्याकांड को लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब देवब्रत नाथ शाहदेव की गिरफ्तारी के विरोध में सैकड़ों ग्रामीण सड़कों पर उतर आए। प्रतिवाद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए जमकर नारे
झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुआ के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाए जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर मंत्री दीपक बिरुआ ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों को सतर्क किया है
एविएशन रेगुलेटर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने इंडिगो एयरलाइंस पर बड़ी कार्रवाई की है। जांच में गंभीर खामियां पाए जाने के बाद एयरलाइन पर 22 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
धनबाद जिले से ऑनलाइन ठगी करने का एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां अपराधियों ने एक भाई की दुहाई दी, फिर उसी भाई ने बहन से लाखों रुपए की ठगी कर ली।
बिहार के समस्तीपुर में पदस्थापित न्यायिक दंडाधिकारी संतोष कुमार साह की पत्नी वंदना साह (35) को शनिवार देर शाम गोली मार दी गई। इस सनसनीखेज घटना में न्यायिक दंडाधिकारी के भाई गुड्डू साह और प्रमोद कुमार साह पर फायरिंग का आरोप लगाया गया है।
गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र में बीते शनिवार एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। घटना चतरो–गावां मेन रोड में घासीडीह गांव के पास का बताया जा रहा है।