झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज धनबाद पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व विधायक आनंद महतो के बलियापुर (बड़ादाहा) स्थित आवास पर आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम में भाग लिया।
अरगोड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले जितेंद्र सिंह को डेटा चोरी और फर्जी दस्तावेज़ तैयार करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उसे मुंबई ले जाया गया, जहां पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
रांची के विमेंस कॉलेज के पास से लापता हुई एक लड़की को राँची पुलिस ने महज चार घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। जानकारी के मुताबिक, लड़की कॉलेज के लिए निकली थी,
एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन गणेश महतो को 8,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जामताड़ा जिले के मिहिजाम नगर परिषद चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। प्रशासन ने दोनों मामलों में कार्रवाई करते हुए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहला मामला अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रानी कुमारी से जुड़ा है। आरोप है
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन आधार कार्ड में त्रुटियों को लेकर सदन में गंभीर चर्चा हुई। भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि आधार सुधार में आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
झारखंड विधानसभा के शून्यकाल के दौरान कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने जेपीएससी में उम्र सीमा को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि हजारों नौजवान इस लाभ से वंचित हो रहे हैं।
सिमडेगा में जिले के पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे ने आज सभी थाना प्रभारियों के साथ क्राइम मीटिंग आयोजित की। इस बैठक में एसपी ने सभी थानों के लंबित मामलों की समीक्षा की और महिला सुरक्षा, अपराध नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन सहित विभिन्न मुद्दों पर दिशा-निर्दे
हजारीबाग नगर निगम प्रशासन की कार्रवाई से फुटपाथ पर सब्जी बेचने वाले दर्जनों दुकानदारों की रोज़ी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। प्रशासन ने इन दुकानदारों को पुराने सामान वाले परिसर में ले जाकर जबरन बैठा दिया, जबकि दुकानदारों का आरोप है कि यह जमीन नगर निगम के
सिमडेगा में आदिवासी प्रदेश कांग्रेस के स्टेट कॉर्डिनेटर दिलीप तिर्की ने सिविल सर्जन को आवेदन देकर शांति भवन मेडिकल सेंटर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने अस्पताल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। दिलीप तिर्की ने कहा कि शांति भवन मेडिकल सेंटर 100 बेड वाल
ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन की पाकुड़ शाखा ने एक जागरूकता और संकल्प रैली निकाली। यह रैली यूनियन कार्यालय से शुरू हुई और प्लेटफॉर्म नंबर 1 होते हुए पाकुड़ यार्ड तक गई।
मिहिजाम राष्ट्रीय राजमार्ग 419 पर कुरमीपाड़ा रेल अंडरपास के पास बुधवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। आमने-सामने से आ रही दो ट्रकों की टक्कर के बाद तीसरी ट्रक भी पीछे से भिड़ गई। इस दुर्घटना में चालक और खलासी समेत कुल 4 लोग घायल हो गए।