रांची
झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर देशहित में 9 मांगें की हैं। झामुमो नेता ने कहा है कि पेट्रोल और ईंधन सहित अन्य चीजों की कमी को देखते हुए देश की जनता के साथ आपका सहयोग भी इसमें अहम रोल अदा करेगा। सुप्रियो के पत्र में 9 मांगें इस प्रकार हैं-
1. आप अपनी विदेश यात्राएं एक वर्ष तक स्थगित रखें (विशेष परिस्थितियों को छोड़ कर)।
2. आप अपना रोड शो तथा भाजपा की रैलियां एक वर्ष तक स्थगित रखें।
3. आप अपने 12 कॉरपोरेट मित्रों का ऋण माफ करना बंद कीजिये।
4. आप अपने मंत्री परिषद् के सदस्यों तथा 22 भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के काफिले पर एक वर्ष तक रोक लगाएं।
5. आप राष्ट्र के प्राकृतिक संसाधन जैसे जल, जंगल एवं जमीनों को अपने करीबी कॉरपोरेट मित्रों को उपहार स्वरूप देना बंद करें।
6. भारत के मध्यम एवं लघु उद्योगों को समवर्द्धित करते हुए देश के उत्पादित वस्तुओं को बढ़ावा दें।
7. आप विदेशी खाद्य भंडारण को समाप्त कर देशी कृषि उत्पाद और खद्य वस्तुओं पर एम०एस०पी० (न्यूनतम समर्थन मूल्य) लागू करें।
8. आप सोना न खरीदने की बात कर स्त्रीधन को स्थगित करने की बात कर रहे हैं, क्योंकि हमारे समाज में किसी भी मांगलिक कार्य में सोना विशुद्ध रूप से स्त्री धन होता है।
9. आप अप्रत्यक्ष रूप से देश में पुनः लॉकडाउन जैसी आपातकाल थोपना चाहते हैं ताकि लोगों के रोजगार छिनें और विद्यार्थियों की विद्या बाधित हो।
