logo

Jharkhand News

डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका कुमारी पद से हटाईं गईं, अभिनंदन कुमार बने नए प्रभारी

रांची के डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका कुमारी को एसएसपी राकेश रंजन ने उनके पद से हटा दिया है।  उनकी जगह अभिनंदन कुमार को डोरंडा थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

रांची में कांग्रेस नेता के बॉडीगार्ड ने की हवाई फायरिंग, राइफल समेत आरोपी गिरफ्तार

रांची के कांके थाना क्षेत्र में जमीन कारोबारी और कांग्रेस नेता मदन कुमार महतो के बॉडीगार्ड द्वारा नशे में हवाई फायरिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी बॉडीगार्ड को राइफल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

सड़क-पुलिया के अभाव में दर्दनाक हादसा, सिमडेगा में नाला पार करते डूबे ग्रामीण, खाट पर शव ढोने को मजबूर हुए लोग

सिमडेगा जिले में विकास के दावों के बीच केरसई प्रखंड की टैंसेर पूर्वी पंचायत अंतर्गत मुंडगुड़ाईह गांव से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार बारिश से उफान पर आए तेलगा नाला को पार करने के दौरान 42 वर्ष

रांची में ATS जवान के बंद घर में चोरी, 10 लाख से अधिक के जेवर और नकदी पर हाथ साफ

रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में झारखंड ATS जवान के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने 10 लाख रुपये से अधिक के जेवर व नकदी पर हाथ साफ किया। पुलिस CCTV खंगालकर जांच में जुटी।

NEET पर इस्तीफा मांगने वाले JPSC-JSSC पर खामोश क्यों? JMM और कांग्रेस पर जमकर बरसे रघुवर दास

दिल्ली में वंशवाद, जातिवाद, एनजीओ और टुकड़े-टुकड़े गैंग के नाम पर राजनीति करनेवाले कांग्रेस, झामुमो, राजद, आप और वामदल जैसी पार्टियां नीट के मामले में आंदोलन का ढोंग कर रहे हैं। ये बातें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प

पाकुड़ : SDPO आवास में देर रात घुसा जहरीला कोबरा, कुत्ते के भौंकने से अलर्ट हुए घरवाले; वन विभाग ने किया रेस्क्यू

पाकुड़ जिले के महेशपुर में SDPO विजय कुमार के सरकारी आवास में 5.5 फीट लंबा जहरीला स्पेक्टेकल्ड कोबरा घुस आया। पालतू कुत्ते के लगातार भौंकने से समय रहते खतरे का पता चला और वन्यजीव रक्षक की टीम ने कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया।

मंत्री सुदिव्य सोनू ने बाबा बैद्यनाथ का किया जलाभिषेक, झारखंड की सुख-समृद्धि और सर्वांगीण विकास की कामना

झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास तथा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू शनिवार को अपनी पत्नी के साथ विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।

पाकुड़ में आधी रात को लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से 4 परिवारों का घर जलकर राख; लाखों का नुकसान

पाकुड़ सदर प्रखंड के पृथ्वीनगर में शुक्रवार देर रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने 4 परिवारों का सबकुछ तबाह कर दिया। मकान, नकदी, गहने और सारा सामान जलकर खाक हो गया है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

गिरिडीह में तेज रफ्तार ट्रक ने बोरवेल वाहन ने मारी टक्कर, तीन मजदूर घायल; चालक हिरासत में

गिरिडीह के नगर थाना क्षेत्र स्थित कोलडीहा में शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने खड़े बोरवेल वाहन में टक्कर मार दी। हादसे में 3 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया है।

झारखंड के प्राथमिक-उच्च माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों को नहीं मिलेगा SAP–MSAP का लाभ

प्राथमिक शिक्षकों के लिए पहले से प्रोन्नति और समयबद्ध उच्चतर वेतनमान का प्रावधान मौजूद है। इसलिए वित्त विभाग के 1 सितंबर 2009 के संकल्प के अनुसार उन्हें ACP और MACP का लाभ नहीं दिया जा सकता

जमीन विवाद को लेकर धारदार हथियार से हमला, एक व्यक्ति की हत्या; जांच में जुटी पुलिस

सिमडेगा के पालेमुंडा गांव में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। खेती का विरोध करने पर रिश्तेदारों ने भुनेश्वर महतो पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस मामले में 5 लोगों को हिरासत में लेकर जांच कर रही है।

Load More