रांची
कांके थाना क्षेत्र के रिनपास बॉर्डर लाइन इलाके में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कांग्रेस नेता एवं जमीन कारोबारी मदन कुमार महतो के एक बॉडीगार्ड ने हवाई फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही कांके थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बॉडीगार्ड दीपक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई राइफल भी जब्त कर ली है। 
घटना की पूरी जानकारी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मदन कुमार महतो के दो बॉडीगार्डों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि दोनों शराब के नशे में थे। विवाद बढ़ने पर एक बॉडीगार्ड ने गुस्से में हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए और इलाके में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।