रांची के AG मोड़ के पास शुक्रवार को तेज आंधी-बारिश के दौरान संत जेवियर स्कूल की चलती बस पर अचानक एक पेड़ गिर गया। पेड़ गिरते ही बस के अंदर सवार करीब 40 बच्चों में चीख-पुकार मच गई। हादसा होते ही आसपास मौजूद राहगीर और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े।
बोकारो में अनियंत्रित होकर नहर में गिरी तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर, हादसे में दो लोग घायल। पुलिस और स्थानीय लोगों ने बचाई जान।
रांची के बरियातू से 4 माह से लापता JSLPS की BPM सविता संगा की हत्या का खुलासा। पति सुकरा लोहरा ने विवाद के बाद छत्तीसगढ़ की नदी में धकेलने की बात कबूल की, आरोपी गिरफ्तार।
खराब मौसम की वजह से कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू का रांची दौरा टला। हैदराबाद से रांची आने वाली उड़ान रद्द होने के बाद दौरा स्थगित किया गया, नई तारीख की घोषणा जल्द होगी।
राजधानी रांची में शुक्रवार को तेज बारिश और हवा का असर विमान परिचालन पर भी देखने को मिला। खराब मौसम के कारण इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस की कुल चार फ्लाइट को डायवर्ट किया गया। वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-रांची फ्लाइट को री-शेड्यूल किया गया है।
बोकारो के सेक्टर-12/E में बारिश के दौरान जर्जर क्वार्टर का छज्जा गिरा, गृहस्वामी बाल-बाल बचे। जर्जर आवासों की मरम्मत और बीएसएल (BSL) प्रबंधन के शिफ्टिंग आदेश के बावजूद सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
गिरिडीह के बंदरकुपी में फास्टफूड खाने गए 24 वर्षीय ऋतिक यादव की 10-15 युवकों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक दरोगा का पुत्र था। पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की पहचान में जुटी है।
झारखंड में लो प्रेशर एरिया के असर से बारिश का दौर जारी है। आज कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट है। 25 सितंबर के बाद बारिश की तीव्रता कम होने की संभावना है।
धालभूमगढ़ थाना के तात्कालीन प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक पवन कुमार के खिलाफ की गयी शिकायत की जांच में गठित 4 सदस्यीय इंटरनल कम्प्लेंट कमिटी ने आरोपों को प्रमाणित नहीं माना है।
आदिवासी कार्ड से झामुमो के वोट बैंक में सेंध लगाने की रणनीति
अगस्त में समाप्त हो चुका है कार्यकाल विस्तार, अब मुख्यमंत्री के सकारात्मक निर्णय पर टिकी है जीवन की आस