द फॉलोअप डेस्क
संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा के असमय निधन पर दुख और शोक जताया है। अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए राहुल ने कहा, जमशेदपुर में हुए हृदयविदारक सड़क हादसे में झारखंड सरकार में मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा के निधन की खबर अत्यंत दुखद है। दीपिका से बात कर उन्हें व्यक्तिगत रूप से सांत्वना दी। इस अपूरणीय क्षति की घड़ी में मेरी संवेदना उनके और पूरे परिवार के साथ है। बता दें कि दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा का सड़क हादसे में आज तड़के सुबह निधन हो गया। जमशेदपुर में हाईवे पर यह हादसा हुआ। हादसे की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई पड़ती है। कार के कलपुर्जे सड़क पर यहां-वहां बिखरे हैं। दुर्घटनाग्रस्त कार को गैस कटर से काटकर मृतकों के शव बाहर निकाले गए और अस्पताल भेजे गए।

जमशेदपुर मरीन ड्राइव सड़क पर हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार तड़के करीब 3 बजे की है। हादसा जमशदेपुर मरीन ड्राइव सड़क पर हुआ जहां सफेद रंग की स्विफ्ट कार ने सड़क किनारे पहले से खड़े कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत कुल 4 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 2 युवतियां और 2 युवक हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने जानकारी दी है कि कार और टक्कर के टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि लोग नींद से जाग गए। मृतकों में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह के अलावा सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता और वंशिका खंडेलवाल शामिल है।
.jpeg)