logo

Jharkhand News

एक और बैरिकेडिंग तोड़कर विधानसभा के करीब पहुंचने की कोशिश में आंदोलनकारी छात्र

भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, एचईसी परिसर की सड़कों पर आवागमन बुरी तरह प्रभावित

"कोर्ट का सहारा लेकर सरकार JSSC-CGL का रास्ता भी निकाले", सदन में माले विधायक की मांग 

भाकपा माले के विधायक अरूप चटर्जी ने विधानसभा में स्पीकर रबिन्द्रनाथ महतो के जरिए सरकार से JSSC-CGL मामले का रास्ता निकालने की मांग की। सदन की कार्यवाही के दौरान सूचना के माध्यम से उन्होंने कहा कि छात्रों की 98 फीसदी मांगें सरकार ने मान ली हैं।

रघुवर दास ने CM हेमंत सोरेन को दी जन्मदिन की बधाई, बाबा बैद्यनाथ से दीर्घायु की कामना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आज जन्मदिन है। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। रघुवर दास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, “झारखंड के मुख्यमंत्री श्री Hemant Soren जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

रांची DC का आज जनता दरबार स्थगित

छात्र आंदोलन और भाजपा के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए

BJP के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव हाउस अरेस्ट, घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात

झारखंड भाजपा के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव को घर में नजरबंद किया गया है। सुबह से ही उनके आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

जन्मदिन पर संसदीय कार्य मंत्री ने सदस्यों की तरफ से मुख्यमंत्री हेमंत को बधाई दी 

मानसून सत्र के तीसरे दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर संसदीय कार्य मंत्री ने बधाई दी।

"सवाल डालकर सदन में मौजूद नहीं रहना दुखद", विपक्षी विधायकों की गैरमौजूदगी पर बोले स्पीकर 

मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा सदन में मौजूद नहीं है। स्पीकर रबिन्द्रनाथ महतो ने कहा कि सवाल डालकर सदन में नहीं आना दुखद है। दरअसल सदन की जगह भाजपा के विधायक सीएम आवास घेरने गए थे.

JPSC : सीआईडी कार्यालय पहुंची जेपीएससी की पूर्व सदस्य अजीता भट्टाचार्य

11 अगस्त को अनिमा हांसदा और 12 अगस्त को जमाल अहमद से पूछताछ करेगी सीआईडी

एंबुलेंस से विधानसभा घेराव करने पहुंचे देवेंद्रनाथ

कई दिनों से अनशन पर बैठे JLKM के नेता देवेंद्र नाथ महतो एंबुलेंस से विधानसभा घेराव करने पहुंच गये हैं। आज छात्रों का साथ देने के लिए धरना स्थल से एंबुलेंस पर सवार होकर विधानसभा घेराव में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो चुक हैं।

विधानसभा की सुरक्षा बढ़ी, 6 लेयर में बैरिकेडिंग; 2 हजार जवान तैनात

रांची में छात्रों के विधानसभा घेराव के ऐलान को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। धरना स्थल से विधानसभा तक 6 लेयर में बैरिकेडिंग और 2000 जवानों की तैनाती की गई है। वहीं, एहतियातन हजारीबाग से रांची आने वाली बसों को रोक दिया गया है।

भाजपा विधायकों को लेकर खेलगांव पहुंची पुलिस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास के घेराव के बाद पुलिस ने ऐहतिहात के तौर पर प्रदर्शन कर रहे बीजेपी विधायकों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।

JPSC-JSSC : ED ने पहले गिरफ्तार किया तो जांच का पूरा परिदृश्य ही बदल जाएगा

सीआईडी ने अब तक 19 लोगों को कर चुकी है गिरफ्तार, उसकी ही प्राथमिकी को आधार बनाया

Load More