logo

आतंकवाद के खिलाफ सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा विदेश दौरे पर, यहा देखिए नामों की सूची

all_party_delegation.jpg

 

द फॉलोअप डेस्क 
आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए भारत की सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय सहमति और दृढ़ दृष्टिकोण को दुनिया के सामने रखेगा। आतंकवाद के खिलाफ भारत के सामूहिक संकल्प को दर्शाते हुए, इस महीने के अंत में सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल प्रमुख देशों का दौरा करेंगे। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों की पूरी सूची और उन देशों का विवरण साझा किया, जहां वे जाएंगे। सातों प्रतिनिधिमंडलों में विभिन्न दलों के सांसद, प्रमुख राजनीतिक हस्तियां और प्रतिष्ठित राजनयिक शामिल हैं। सूची में बहुदलीय सांसदों को शामिल किया गया है जिन्हें 8-9 सदस्यों वाले सात समूहों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक समूह के लिए एक नेता नियुक्त किया गया है जो वैश्विक स्तर पर प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेगा। 51 राजनीतिक नेताओं में से 31 सत्तारूढ़ एनडीए का हिस्सा हैं, जबकि शेष 20 गैर-एनडीए दलों से हैं। ये रही नामों की सूची:


प्रतिनिधिमंडल 1
इस सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भाजपा नेता बैजयंत पांडा करेंगे। इस प्रतिनिधिमंडल के नेता सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन और अल्जीरिया सहित कई देशों का दौरा करेंगे। पहले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य हैं:
1.भाजपा सांसद बैजयंत पांडा 
2.भाजपा सांसद निशिकांत दुबे
3.भाजपा सांसद फांगनोन कोन्याक
4.भाजपा सांसद रेखा शर्मा
5.एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी
6.सतनाम सिंह संधू
7.गुलाम नबी आज़ाद
8.राजदूत हर्ष श्रृंगला

प्रतिनिधिमंडल 2
इस सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद करेंगे। इस प्रतिनिधिमंडल के नेता ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, यूरोपीय संघ, इटली और डेनमार्क सहित देशों का दौरा करेंगे। दूसरे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य हैं:
1.बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद 
2.बीजेपी सांसद डॉ. दग्गुबाती पुरंदेश्वरी
3.शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुवेर्दी
4.गुलाम अली खटाना
5.कांग्रेस सांसद अमर सिंह
6.भाजपा सांसद समिक भट्टाचार्य
7.एमजे अकबर
8.राजदूत पंकज सरन

प्रतिनिधिमंडल 3
इस सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जेडीयू सांसद संजय कुमार झा करेंगे। इस प्रतिनिधिमंडल के नेता इंडोनेशिया, मलेशिया, कोरिया गणराज्य, जापान और सिंगापुर सहित देशों का दौरा करेंगे। तीसरे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य हैं:
1.जदयू सांसद संजय कुमार झा 
2.भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी
3.एआईटीसी सांसद यूसुफ पठान
4.भाजपा सांसद बृजलाल
5.सीपीआई (एम) सांसद डॉ. जॉन ब्रिटास
6.भाजपा सांसद प्रदान बरुआ
7.भाजपा सांसद हेमंग जोशी
8.कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद
9.राजदूत मोहन कुमार

प्रतिनिधिमंडल 4
इस सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व शिवसेना सांसद श्रीकांत एकनाथ शिंदे करेंगे। इस प्रतिनिधिमंडल के नेता संयुक्त अरब अमीरात, लाइबेरिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और सिएरा लियोन सहित देशों का दौरा करेंगे। चौथे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य हैं:
1.शिवसेना सांसद श्रीकांत एकनाथ शिंदे 
2.भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज
3.आईयूएमएल सांसद ई.टी. मोहम्मद बशीर
4.भाजपा सांसद अतुल गर्ग
5.बीजेडी सांसद सस्मित पात्रा
6.भाजपा सांसद मनन कुमार मिश्रा
7.एसएस अहलूवालिया
8.राजदूत सुजान चिनॉय

प्रतिनिधिमंडल 5
इस सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कांग्रेस नेता शशि थरूर करेंगे। इस प्रतिनिधिमंडल के नेता अमेरिका, पनामा, गुयाना, ब्राजील और कोलंबिया सहित कई देशों का दौरा करेंगे। पांचवें सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य हैं:
1.कांग्रेस सांसद शशि थरूर 
2.लोजपा (रामविलास) सांसद शाम्भवी
3.जेएमएम सांसद सरफराज अहमद
4.टीडीपी सांसद जीएम हरीश बालयोगी
5.भाजपा सांसद शशांक मणि त्रिपाठी
6.भाजपा सांसद भुवनेश्वर कलिता
7.शिवसेना सांसद मिलिंद मुरली देवड़ा
8.राजदूत तरनजीत सिंह संधू
9.भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या

प्रतिनिधिमंडल 6
इस सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि करेंगी। इस प्रतिनिधिमंडल के नेता स्पेन, ग्रीस, स्लोवेनिया, लातविया और रूस सहित कई देशों का दौरा करेंगे। छठे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य हैं:
1.डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि 
2.सपा सांसद राजीव राय
3.एनसी सांसद मियां अल्ताफ अहमद
4.भाजपा सांसद बृजेश चौटा
5.राजद सांसद श्री प्रेम चंद गुप्ता
6.आप सांसद अशोक कुमार मित्तल
7.राजदूत मंजीव एस. पुरी
8.राजदूत जावेद अशरफ

प्रतिनिधिमंडल 7
इस सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एनसीपी (एससीपी) सांसद सुप्रिया सुले करेंगी। इस प्रतिनिधिमंडल के नेता मिस्र, कतर, इथियोपिया और दक्षिण अफ्रीका सहित कई देशों का दौरा करेंगे। सातवें सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य हैं:
1.एनसीपी (एससीपी) सांसद सुप्रिया सुले 
2.भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी
3.आप सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी
4.कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी
5.भाजपा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर
6.टीडीपी सांसद लावु श्री कृष्ण देवरायलू
7.आनंद शर्मा
8.मुरलीधरन
9.राजदूत सैयद अकबरुद्दीन

Tags - all party delegationshashi tharoorinternational newsindia agaist terrorism