logo

Big Breaking : पाकिस्तान के क्वेटा में आत्मघाती हमला, ब्लास्ट में अब तक 34 की मौत; 82 लोग जख्मी

पाकिस्तान के क्वेटा में आत्मघाती हमला, ब्लास्ट में अब तक 34 की मौत; 82 लोग जख्मी

द फॉलोअप डेस्क:
पाकिस्तान के क्वेटा में हुए एक आत्मघाती हमले में अब तक 34 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्लास्ट में 82 लोग घायल हो गए हैं। बताया जाता है कि धमाका एक ट्रेन में हुआ और फायरिंग की आवाज भी सुनी गई। धमाके से रेलवे ट्रैक के पास खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। धमाका इतना जोरदार था कि, घटनास्थल के आसपास मौजूद कई इमारतों की खिड़कियां टूटकर बिखर गईं। 


भारतीय समाचार एजेंसी पीटीआई ने पाकिस्तानी अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक शटल ट्रेन में जोरदार धमाका हुआ। धमाका क्वेटा के चमन फाटक रेलवे स्टेशन के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक जिस ट्रेन में धमाका हुआ उसका नाम जाफर एक्सप्रेस है। दावा किया जा रहा है कि बलूच लिब्रेशन आर्मी ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि उसने पाकिस्तानी सेना के जवानों को निशाना बनाया था। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। 

Tags - PakistanSuicide AttackQuettaBomb Blast