logo

पुंदाग में बवाल: नो एंट्री में घुसे ट्रेलर ने पति-पत्नी को कुचला, महिला की मौत के बाद सड़क जाम और तोड़फोड़

Ranchi_Accident_Tommorow.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
जिले के ओपी क्षेत्र के लाल लाजपत नगर के समीप बुधवार की शाम में  एक ट्रेलर  ने स्कूटी सवार पति-पत्नी  को कुचल दिया। इस हादसे में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हैं। महिला की मौत के बाद लोगों ने जमकर हंगामा भी किया। बताया जा रहा है की पति-पत्नी दोनों स्कूटी से दोनों हज हाउस से अपने घर लौट रहे थे। मृतक 51 वर्षीय मुनेजा खातून पुंडग इलाही नगर की रहने वाली थीं , वे पति रियासत अंसारी के साथ हज की यात्रा पर जाने वाली थी। घायल रियासत अंसारी को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया,  जहां उनकी हालत नाजुक है। घटना के बाद आक्रोशित लोग सड़क पर उतार आए और चापूटोली मुख्य मार्ग को जाम कर लोगों ने ट्रेलर को तोड़फोर कर शव को सड़क पर रख पर्दशन करने लगे। लोगों का आरोप था की इस मार्ग पर रात नौ बजे तक नो एंट्री रहती है तो ऐसे में ट्रेलर लाल लाजपत मार्ग में कैसे घुस गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद हटिया डीएसपी पीके मिश्रा, पुंदाग प्रभारी संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर टीम पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया गया, इस क्रम में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच बहस भी हुई। हालांकि रात में समझाने के बाद पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिंस भेज गया , मौके पर पहुंचे हटिया डीएसपी प्रमोद मिश्रा ने बताया कि भीड़ को शांत करवा कर सड़क जाम हटा लिया गया, आक्रोशित लोग मृतक के परिजनों को दस लाख रुपए और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि प्रशासन और ट्रेलर चालक की लापरवाही की वजह से घटना घटी है. इस पर कार्रवाई होनी चाहिए. हटिया डीएसपी ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा. जिसके बाद लोग सड़क से हटे और यातायात सामान्य हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक मुनेजा खातून और उनके पति रियासत अंसारी हज की सफर पर इसी महीने जाने वाले थे. इसी सिलसिले में बुधवार की दोपहर दोनों स्कूटी से कडरू स्थित हज हाउस गए थे. हज हाउस में कागजात का काम पूरा करने के बाद दंपत्ति स्कूटी से अपने पुंदाग स्थित घर लौट रहे थे। लाला लाजपत नगर के मोड़ के पास जब वह पहुंचे तो ट्रेलर चालक उनकी स्कूटी में धक्का मार दिया. इस घटना में रिसायत सड़क के दूसरी तरफ गिर गया. जबकि उनकी पत्नी मुनेजा सड़क पर ही गिर गई और ट्रेलर उस पर चढ़ गया, जिससे मुनेजा की मौके पर ही मौत हो गयी.

Tags - Ranchi Road Accident Pundag Haj House Tragedy Jharkhand News Traffic Violation Hatiya DSP