logo

चीन में इतिहास रचकर लौटीं आदिवासी बेटी दिव्यानी लिंडा, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

WhatsApp_Image_2026-05-14_at_8_14_50_PM.jpeg

रांची
झारखंड की राजधानी रांची की प्रतिभाशाली फुटबॉल खिलाड़ी दिव्यानी लिंडा एशिया कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चीन से लौटने के बाद आज रांची पहुंचीं। रांची एयरपोर्ट पर उनका भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। स्टार वॉरियर्स फुटबॉल क्लब के दर्जनों बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर एयरपोर्ट पहुंचे थे। पूरे एयरपोर्ट परिसर में “दिव्यानी लिंडा जिंदाबाद” और “भारत माता की जय” के नारों से माहौल गूंज उठा। बच्चों, खेल प्रेमियों और ग्रामीणों ने फूल-माला पहनाकर तथा तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया।
एयरपोर्ट से सीधे मैदान पहुंचीं दिव्यानी
दिव्यानी लिंडा रांची की इकलौती महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने एशिया कप में खेलकर पूरे झारखंड और देश का नाम रोशन किया है। एयरपोर्ट से सीधे दिव्यानी अपने गांव एवं प्रशिक्षण मैदान पहुंचीं, जहां छोटे बच्चों ने माला पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बच्चों के चेहरे पर खुशी और गर्व साफ दिखाई दे रहा था। मौजूद लोगों ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद दिव्यानी ने अपनी मेहनत और संघर्ष के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचकर ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा बनने का काम किया है।
खेल प्रेमियों और दिग्गजों ने बढ़ाया हौसला
इस अवसर पर समाजसेवी जगदीश सिंह जग्गू, पंचायत समिति सदस्य रश्मि तिर्की, एंजेल गार्डन स्कूल के डायरेक्टर सुरेंद्र उरांव, 22 पड़हा अध्यक्ष बाबूलाल महली, स्टार वॉरियर्स फुटबॉल क्लब के संस्थापक सह कोच अनवरूल हक उर्फ बबलू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। साथ ही Veterans Organization of Jharkhand की ओर से भी दिव्यानी लिंडा को सम्मानित किया गया। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष मुकेश कुमार, सचिन, एमपी सिंह एवं प्रवक्ता संजीत सिंह (Ex Army) मौजूद रहे। दिव्यानी लिंडा की यह उपलब्धि आज झारखंड की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।

Tags - WomenFootball IndiaSports Jharkhand FootballAsiaCup InspiringAthlete