logo

राज्यपाल ने रांची में बन रहे आधुनिक पुस्तकालय का निरीक्षण किया, कहा- युवाओं के लिए ये होगा ज्ञान का नया केंद्र

New_Library.jpg

माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज मोरहाबादी, राँची जाकर वहाँ निर्माणाधीन अत्याधुनिक पुस्तकालय का निरीक्षण किया तथा कार्यरत अभियंताओं एवं कर्मियों से इसकी प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह केवल एक भवन नहीं, बल्कि ज्ञान, अध्ययन और उज्ज्वल भविष्य की एक मजबूत नींव है। उन्होंने इस परियोजना में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) एवं कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत दिए गए योगदान के लिए उन्हें बधाई दी। राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि राजधानी राँची को शीघ्र ही एक वर्ल्ड क्लास मॉडर्न लाइब्रेरी प्राप्त होगी। यह छह मंजिला पुस्तकालय अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा, जहां एक साथ बहुत सारे विद्यार्थी पढ़ाई कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह पुस्तकालय न केवल राँची, बल्कि पूरे झारखंड के युवाओं के लिए ज्ञान, अनुशासन और आत्मविकास का एक प्रमुख केंद्र बनेगा। यह विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं उच्च शिक्षा की तैयारी के लिए उत्कृष्ट वातावरण प्रदान करेगा तथा उनके सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि उनके द्वारा बरेली में भी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एक मॉडल पुस्तकालय की स्थापना की गई थी। राज्यपाल ने इस परियोजना से जुड़े लोगों के प्रयासों की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि यह कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाएगा तथा यह पुस्तकालय झारखंड के युवाओं के लिए आशा, अवसर और उपलब्धि का एक नया द्वार बनेगा। इस अवसर पर माननीय केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी उपस्थित थे।  उन्होंने कहा कि यह पहल विशेषकर उन ग्रामीण एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए, जिन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध नहीं हो पाते हैं, के लिये अत्यन्त ही सार्थक है। उन्होंने कहा कि इस पुस्तकालय के प्रथम तल पर देश के वीर सपूतों के चित्र एवं उनकी जीवनियाँ स्थापित की जाएँगी, ताकि बच्चे उनसे प्रेरणा प्राप्त कर सकें।

उन्होंने यह भी कहा कि यह आधुनिक पुस्तकालय देश के चुनिंदा पुस्तकालयों में स्थान प्राप्त करेगा तथा इसमें वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी अलग से बैठने एवं अध्ययन की व्यवस्था की गई है।

Tags - Ranchi Modern LibraryJharkhand New Library 2026Santosh Kumar Gangwar VisitWorld Class Library JharkhandStudent Study Center RANCHICorporate Social Responsibility CCL Coal IndiaLibrary for Competitive ExamsYouth Knowledge Development JharkhandLibra