logo

CM हेमंत सोरेन से आलमगीर आलम ने पूरे परिवार संग की मुलाकात

WhatsApp_Image_2026-05-15_at_5_45_40_PM.jpeg

रांची
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने अपने पूरे परिवार के साथ मुलाकात की. इस दौरान गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं. आलमगीर आलम ने अपनी पत्नी, पाकुड़ विधायक निशात आलम, अपने बेटे तनवीर आलम और अपने पोते के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात की.

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद, दो साल बाद आलमगीर आलम कल जेल से बाहर निकले थे. उनके जेल से छूटने के बाद से ही उनके रांची आवास पर झारखंड के कई मंत्री, विधायक, सांसद और झामुमो-कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनसे मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना. आलमगीर आलम ने मुख्यमंत्री से मुलाकात को लेकर कहा कि यह एक औपचारिक मुलाकात है. उन्होंने बताया कि वह मेडिकल चेकअप कराने के बाद पाकुड़ जाएंगे और वहां जनता तथा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे.

Tags - Hemant Soren Alamgir Alam Jharkhand Politics Ranchi News Supreme Court Bail