द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
'ये प्रेम मोल लिया' को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ती जा रही है। खासकर यूपी, बिहार और झारखंड के दर्शकों के लिए फिल्म से जुड़ी एक खास चीज सामने आई है। फिल्म के नए टाइटल ट्रैक के आखिरी हिस्से में छठ पूजा का खूबसूरत दृश्य दिखाया गया है, जिसमें आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ सूर्य देव को अर्घ्य देते नजर आ रहे हैं। लोक आस्था से जुड़े इस दृश्य ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। फिल्म का टाइटल ट्रैक शादी की रौनक और प्यार के रंगों से सजा हुआ है, लेकिन गाने के अंत में छठ पूजा का दृश्य इसे खास बना देता है। आयुष्मान और शरवरी पानी में खड़े होकर सूप हाथ में लिए सूर्य देव को अर्घ्य देते दिखाई देते हैं। छठ के पारंपरिक माहौल को पर्दे पर इस तरह दिखाए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर भी दर्शकों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इससे फिल्म को यूपी-बिहार के दर्शकों से भावनात्मक जुड़ाव मिलने की उम्मीद बढ़ी है। इससे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की आने वाली फिल्म ‘वन’ में भी छठ गीत रिलीज किया गया था। गाने के जरिए फिल्म में छठ पर्व की झलक दिखाई गई थी। अब सूरज बड़जात्या की फिल्म में भी छठ को जगह मिलने से हिंदी सिनेमा में इस लोकपर्व की मौजूदगी चर्चा में आ गई है।
Everyone has that one moment…
— Himesh Reshammiya Melodies (@HimeshMelodies) September 21, 2026
when they knew - “Yahi toh Prem hai.” ❤️
Now tell us yours.
What’s your #MeraPremMoment?
Celebrate the feeling with#YehPremMolLiya ❤️
Title Track OUT NOW!#SoorajBarjatya | @ayushmannk | #Sharvari| #HimeshReshammiya | @rajshri| @MahaveerJFilms pic.twitter.com/wlQ5hx7jVd
.jpeg)
हिमेश रेशमिया ने दिया संगीत, श्रेया घोषाल की आवाज
‘ये प्रेम मोल लिया’ के टाइटल ट्रैक को हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है, जबकि इसके बोल कुमार ने लिखे हैं। गाने को श्रेया घोषाल और निहाल ताउरो ने अपनी आवाज दी है। गाने की कहानी प्यार और रिश्तों के इर्द-गिर्द है और इसमें शादी के जश्न का माहौल देखने को मिलता है। खास बात यह भी है कि सूरज बड़जात्या की इस फिल्म से राजश्री प्रोडक्शंस का मशहूर किरदार ‘प्रेम’ 12 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहा है। इस बार प्रेम का किरदार आयुष्मान खुराना निभा रहे हैं। फिल्म में शरवरी वाघ और अनुपम खेर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘ये प्रेम मोल लिया’ 27 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।