logo

Sid and Kiara Wedding : सिद्धार्थ संग ब्याह रचाने जैसलमेर रवाना हुई कियारा, एयरपोर्ट पर हुई स्पॉट

सिद्धार्थ संग ब्याह रचाने जैसलमेर रवाना हुई कियारा, एयरपोर्ट पर हुई स्पॉट

द फॉलोअप डेस्क:
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी- सिद्धार्थ लगातार चर्चा में है। खबर सामने आई है कि दोनों की शादी 6 फरवरी को होने वाली है। आज से उनकी प्रीवेडिंग फंक्शन भी शुरू हो रहे हैं। ऐसे में सिद्धार्थ की होने वाली दुल्हनिया कियारा आडवाणी जैसलमेर के लिए निकल गई हैं, जिन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान अभिनेत्री ने मीडिया की ओर मुस्कुराते हुए पोज भी दिए।


सुरक्षा के कड़े इंतजाम
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा ने डेस्टिनेशन वेडिंग की प्लानिंग की है और उनकी शादी जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में होगी। दोनों की शादी का जश्न, प्री-वेडिंग और पोस्ट वेडिंग फंक्शन 5 फरवरी से लेकर 8 फरवरी तक चलेंगे। ऐसे में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। खबर ये भी है कि कियारा और सिद्धार्थ ने अभिनेता शाहरुख खान के पूर्व बॉडीगार्ड को शादी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की देखभाल के लिए रखा है।