logo

गोल्डी बराड़ ने सलमान को मारने की दी धमकी, कहा-सलमान खान को मारना हमारे जीवन का लक्ष्य 

गोल्डी बराड़ ने सलमान को मारने की दी धमकी, कहा-सलमान खान को मारना हमारे जीवन का लक्ष्य 

द फॉलोअप डेस्क
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के बाद उसके करीबी गोल्डी बराड़ ने उन्हें धमकी दी है। गोल्डी बराड़ ने कहा- हम सलमान खान को मार डालेंगे, हम उसे जरूर मारेंगे। उसने लॉरेंस के एक इंटरव्यू का जिक्र करते हुए  कहा कि सलमान को मारना ही उनके जीवन का लक्ष्य है। उक्त बाते गोल्डी बरार ने एक मीडिया चैनल को इंटरव्यू देने के दौरान कही है। 


जब तक जीवित हैं, अपने सभी दुश्मनों के खिलाफ प्रयास जारी रखेंगे
गोल्डी ने कहा कि ,सलमान को मारना उनके जीवन के लक्ष्य है। इसके साथ ही उसने कहा कि भाई साहब (लॉरेंस विश्नोई ) ने कहा था कि वह माफी नहीं मांगेगे। बाबा तब ही दया दिखाएंगे, जब उन्हें दया आएगी।  इसके साथ उसने कहा कि हमारी यह बात सिर्फ सलमान खान तक ही सीमित नहीं है। जब तक जीवित हैं, अपने सभी दुश्मनों के खिलाफ प्रयास जारी रखेंगे। सलमान खान निशाने पर हैं, इसमें कोई शक नहीं है। हम कोशिश करते रहेंगे और जब हम सफल होंगे तो सभी को इसका पता चल जाएगा।


क्या है मामला
दरअसल, साल 1998 के काले हिरण के शिकार मामले में सलमान फंसे हैं, जिसको लेकर लॉरेंस अब सलमान से बदला लेना चाहता है। लॉरेंस ने खुलासा किया था कि साल 2018 में सलमान की हत्या की पूरी साजिश रच ली थी। बता दें काले हिरण चिंकारा को बिश्नोई समाज में काफी पवित्र माना जाता है। ऐसे में काले हिरण के शिकार मामले में अभियुक्त सलमान खान को लॉरेंस गैंग के मेंबर संपत नेहरा ने जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद चिट्ठी के माध्यम से भी सलमान को धमकी दी गई थी, जो उनके पिता सलीम खान को मिली थी। चिट्ठी में लिखा था कि सिद्धू मूसेवाला के जैसा ही सलमान खान का हाल कर दिया जाएगा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N