logo

पुष्पा 2 का ट्रेलर रिलीज करने पटना पहुंचे अल्लू अर्जुन और रश्मिका, कहा- आपने पुष्पा को झुका दिया

पुष्पा 2 का ट्रेलर रिलीज करने पटना पहुंचे अल्लू अर्जुन और रश्मिका, कहा- आपने पुष्पा को झुका दिया

द फॉलोअप डेस्क
बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान का नजारा 17 नवंबर को खास था। इसके पीछे की वजह थी गांधी मैदान में ब्लॉकबस्टर साउथ मूवी पुष्पा 2 का ट्रेलर रिलीज किया जाना। इसके लिए खुद फिल्म के एक्टर अल्लू अर्जुन और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना पटना में मौजूद थे। इस दौरान रश्मिका मंदाना ने पटना के लोगों का भोजपुरी अंदाज में अभिनंदन भी किया। जबकि अल्लू अर्जुन ने कहा, “पुष्पा झुकता नहीं है, लेकिन आपलोगों के प्यार के लिए झुकेगा।”

वहीं, पुष्पा 2 के ट्रेलर लॉन्चिंग के दौरान गांधी मैदान में भारी भीड़ देखने को मिली। लाखों की संख्या में फैंस और प्रशंसक रश्मिका और अल्लू अर्जुन की एक झलक देखने के लिए गांधी मैदान पहुंचे थे। इस कारण उनकी सुरक्षा के लिए गांधी मैदान में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी।रश्मिका के भोजपुरी अंदाज पर फिदा हुए फैंस
बता दें कि पटना पहुंची एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के भोजपुरी अंदाज पर उनके फैंस फिदा हो गए। ट्रेलर रिलीज के दौरान रश्मिका ने सबसे पहले पटना के लोगों का नमस्ते कहकर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने भोजपुरी अंदाज में लोगों से पूछा 'का हाल बा'? यह सुनते ही फैंस का उत्साह बढ़ गया। हालांकि रश्मिका इतने में नहीं रुकीं, उन्होंने आगे कहा कि 'सब ठीक बानू', फिर हंसने लगीं। रश्मिका का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आया। वहीं, उन्होंने आगे कहा कि मैं पुष्पा की श्रीवल्ली आप सभी लोगों का धन्यवाद करती हूं। आप लोग 5 दिसंबर को मूवी देखने जरूर जाइयेगा। पटना वालों के सामने आज पुष्पा झुकेगा- अल्लू अर्जुन
वहीं, इस दौरान अल्लू अर्जुन का अंदाज भी लोगों को खूब भाया। उन्होंने अपने फैंस से कहा कि पुष्पा झुकेगा नहीं, लेकिन पटना वालों के सामने आज पुष्पा झुकेगा। इसके बाद पटना के गांधी मैदान में अल्लू ने फैंस की भारी भीड़ देखकर उनका झुककर अभिनंदन किया। अल्लू ने कहा मेरी हिंदी इतनी अच्छी नहीं है, लेकिन मैं आप लोगों का धन्यवाद देता हूं।

Tags - Allu Arjun Rashmika Mandanna Patna Trailer of Pushpa 2 Trailer Release Bihar News Entertainment News