logo

बॉलीवुड : अभिनेत्री आशा पारेख को दिया जाएगा दादा साहब फालके अवॉर्ड, 95 से ज्यादा फिल्मों में कर चुकी हैं काम

अभिनेत्री आशा पारेख को दिया जाएगा दादा साहब फालके अवॉर्ड, 95 से ज्यादा फिल्मों में कर चुकी हैं काम

डेस्क:
अभिनेत्री आशा पारेख (Asha Parekh) को इस साल दादा साहब फालके अवॉर्ड (Dadasaheb Phalke Award) से सम्मानित किया जाएगा। इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर(Anurag Thakur) ने दी है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि आशा पारेख 95 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके साथ ही आशा पारेख अभिनेत्री के साथ-साथ प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी रही हैं।बता दें कि इससे पहले उन्हें भारत सरकार की ओर से पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।