logo

कर्ज का पैसा मांगने पर महिला को घर में घुसकर मारी गोली, मौत; भाई-भतीजे पर लगा आरोप

कर्ज का पैसा मांगने पर महिला को घर में घुसकर मारी गोली, मौत; भाई-भतीजे पर लगा आरोप

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के बेगूसराय से रिश्तों को शर्मसार करती एक घटना सामने आ रही है। यहां बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला को गोली मार दी, इससे उसकी मौत हो गई। घटना नीमा चांदपूरा थाना क्षेत्र के नीमा पंचायत की है। मृतका की पहचान मणिकांत पोद्दार की पत्नी रेखा देवी के रूप में की गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। महिला की हत्या का आरोप उनके भाई और भतीजे पर लग रहा है।कर्ज के पैसे मांगने पर हुआ विवाद
घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि मृतका रेखा देवी के पति ने कुछ समय पहले दोनों को कुछ पैसे उधार दिए थे। लेकिन कर्ज के पैसे वापस मांगने पर दोनों आरोपी आनाकानी कर रहे थे। ऐसे में कई दिनों से इनके बीच पैसे को लेकर विवाद चल रहा था। अब आरोप है कि शनिवार देर रात रेखा देवी का भाई और उनका भतीजा उनके घर आया, तभी पैसों को लेकर विवाद हुआ। ऐसे में दोनों आरोपियों ने महिला को उसी के घर में गोली मार दी और फरार हो गए। वहीं, गोली लगने के कारण महिला की मौत हो गई।

आरोपित फरार
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार हैं। बताया गया कि गोली चलने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग भी मौक पर पहुंचे। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि, अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसके साथ ही मामले में आगे की भी जारी है।

Tags - Begusarai Murder Woman shot dead Loan Money Accused absconded