पटनाः
सदन पर शोर सराबा
बिहार सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू करने को लेकर नई पहल की है। सोमवार को सदन में यह साफ कर दिया गया कि पुरानी पेंशन योजना में बदलाव किया जायेगा। बता दें कि सदन में आरजेडी के नेता आलोक मेहता ने यह प्रश्न किया था कि राजस्थान सहित कई अन्य राज्यों में नई पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जा रही है। बजट सत्र के दौरान सोमवार को एक बार फिर से विकास मंत्री के द्वारा यह मुद्दा उठया गया कि बिहार में पेंशन योजना को लेकर क्या बदलाव किये जाएंगे। 
पुरानी पेंशन योजना पर उठा सवाल
बता दें कि पुरानी पेंशन योजना को लेकर बिहार में लगातार मांग उठती रही है। मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने प्रश्नकाल के दौरान आए एक प्रश्न के जवाब में कहा कि राज्य में सितंबर 2005 से नियुक्त सरकारी कर्मियों के लिए नई पेंशन व्यवस्था लागू है। इनके लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू किए जाने का कोई भी प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। नई पेंशन व्यवस्था केंद्र सरकार के संकल्प के अनुरूप है।
