बिहार सरकार ने स्कूली बच्चों को लिए बड़ी अच्छी पहल की है। बता दें कि अब राज्य के सरकारी स्कूलों में दिन की शुरुआत राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' से होगी। प्रार्थना के दौरान अब सप्ताह में कम से कम एक दिन राष्ट्रगीत गाना जरूरी है। दरअसल केंद्र सरकार ने 28 जनवरी 2026 को ही देशभर के सभी स्कूलों को दी थी। केंद्र सरकार के निर्देश के बाद राज्य सरकार ने इसे लागू करने के लिए सभी विभागों को आदेश जारी कर दिया है। जिसमें यह कहा गया था कि सप्ताह में कम से कम एक दिन सभी स्कूलों में राष्ट्रगीत गाना जरूरी है। साथ ही, राष्ट्रीय पर्व, सरकारी कार्यक्रम और अन्य खास मौकों पर भी वंदे मातरम् को शामिल करना अनिवार्य किया गया है।
.jpeg)
मंत्रीमंडल सचिवालय विभाग की ओर से इस संबंध में सभी अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव समेत तमाम आला-अधिकारियों को यह निर्देश भेजा गया है, ताकि नियमों का पालन सही तरीके से किया जाए। सरकार ने यह भी साफ किया है कि राष्ट्रगीत के दौरान सभी लोगों को सम्मान में खड़ा होना आवश्यक होगा। इस दौरान अगर कोई लापरवाही या असम्मान होता है, तो उसे गंभीरता से लिया जाएगा।