logo

मां-पत्नी के झगड़े से तंग युवक ने खाया जहर, जहानाबाद में सदर अस्पताल में भर्ती

मां-पत्नी के झगड़े से तंग युवक ने खाया जहर, जहानाबाद में सदर अस्पताल में भर्ती

जहानाबाद/बिहार
जहानाबाद में एक युवक ने घर के विवाद से परेशान होकर जहर खा लिया। मां और पत्नी के बीच रोज-रोज के झगड़े से मानसिक परेशान हो गया था। घटना के बाद परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना जिले के शकूराबाद थाना क्षेत्र के उचिटा गांव का बताया जा रहा है। 

मां के हाथ से छीनकर खुद खा लिया जहर
जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम रोशन कुमार है। रोशन के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। पूछताछ में स्थानीय लोगों ने बताया कि पत्नी और सास के बीच हमेशा झगड़ा होते रहता है। आज सुबह भी घर में खाना बनाने को लेकर दोनों के बीच झगड़ा शुरु हुआ। देखते-देखते विवाद बढ़ गया। इसी दौरान युवक की मां ने गुस्से में पेड़-पौधे पर छिड़कने वाली दवा उठाकर पीने की धमकी देने लगी। जिससे परेशान होकर युवक ने  खुद दवा मां के हाथों से छिनकर खा लिया।  .

नहीं पहुंची मां-पत्नी अस्पताल
हालत बिगड़ने के बाद आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। वहीं हैरान करने वाली बातें सामने आ रहीं है कि जिस मां और पत्नी के झगड़े से परेशान होकर युवक ने यह कदम उठाया, उनमें से कोई भी अस्पताल में देखने तक नहीं पहुंची। फिलहाल गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Tags - Jehanabad youth consumed poison family dispute case mother wife conflict Sadar Hospital Jehanabad