logo

बिहार : होली खेलते हुए लड़के ने भऱ दी लड़की की मांग, इंटरनेट पर वायरल की तस्वीर

internet.jpg

बिहारः
बांका के शंभूगंज इलाके में टीना गांव में एक प्रेमी जोड़े ने फिल्मी अंदाज में शादी कर ली है। यह शादी दोनों ने होली वाले दिन की है। पहले तो होली के एक दिन पहले दोनों ने खूब एक-दूसरे को धूल लगाया। फिर होली वाले दिन जमकर होली खेली। दोनों शाम तक साथ रहें, और आगे भी साथ रहना चाह रहे थे। दूरी बर्दाश्‍त नहीं हो रही थी। इसलिए दोनों ने फैसला किया कि अब वह किसी की नहीं सुनेंगे। दोनों योजना बनाकर घर से निकल गए। इसके बाद प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भर दी। 


मंदिर में जाकर कर ली शादी 
दरअसल, टीना गांव के रहने वाले जितेंद्र कुमार का प्रेम-प्रसंग गांव के ही मुन्ना तांती की बेटी पूजा कुमारी से चल रहा है। प्रेम प्रसंग दो साल से चल रहा था। धीरे-धीरे इस बात की भनक सबको लग गई। घर एक ही टोले में है इसलिए परिवार वाले शादी को राजी नहीं थे। शनिवार को होली का रंग लगते ही सभी बाधाएं तोड़ दोनों आधी रात को घर से निकल मंदिर पहुंच गए। वहां शादी कर ली।  शादी कर रातों रात दोनों भागलपुर पहुंच गए। इसके बाद शादी की फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दी। 


घरवाले भड़के 
रविवार की सुबह लड़की पूजा की मां सहित अन्य स्वजन शादी की खुशी की खबर सुनाने लड़के के घर पहुंचे वह उल्टे भड़क गए और गाली गलौज करने लगे। ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव किया इसके बाद लड़की पक्ष के लोग शिकायत करने थाना पहुंच गए। थानाध्यक्ष पंकज कुमार रावत ने समझा बुझा कर उसे वापस घर भेजा। इस बीच जानकारी मिली है कि भागलपुर से दोनों गया के लिए निकल गए हैं। दोनों को वापस लाने का प्रयास जारी है।