अररिया/बिहार
अररिया जिले के फारबिसगंज प्रखंड में गुरुवार सुबह घऱ में सो रही किशोरी की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मृतिका का इसी महीने शादी होनी थी। घटना रमई पंचायत के घोड़ाघाट वार्ड नं-1 का है। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।

पड़ोस के युवक ने मारी गोली
जानकारी के मुताबिक, मृतिका चांदनी खातून (पिता मो. ग्यासउद्दीन) घर में बहन के साथ सोई हुई थी। इसी दौरान उसके पड़ोस का एक युवक घर में घुसा और छाती में गोली मारकर भाग गया। युवक का नाम मो. कासिफ (पिता मो. मोईम) बताया गया है। गोली की आवाज सुनकर घर के लोग चांदनी के रुम की तरफ दौड़े। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
.jpeg)
जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पूछताछ में मृतिका की बहन और मां ने बताया कि इसी महिने चांदनी की शादी होने वाली थी। मां ने बताया कि पड़ोस का ही एक युवक ने घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया और भाग गया। मृतिका के पिता ट्रक चालक हैं। वर्तमान में वह मुंबई में हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी की छानबीन कर रही है। इस घटना से परिवार और आसपास में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जहां शादी की शहनाइयां बजने वाली थी, वहां अब मातम पसरा है।