logo

शीतला माता मंदिर भगदड़: सुरक्षा व्यवस्था में चूक के बाद थानाध्यक्ष सस्पेंड

ह्ा.jpg

द फॉलोअप डेस्क
नालंदा जिले के मघड़ा गांव में प्राचीन शीतला मंदिर में हुई दर्दनाक भगदड़ घटना के बाद डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी टीम गठित की गई। सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही उजागर होने के बाद दीपनगर थाना के थानाध्यक्ष राजमणि को एसपी भारत सोनी ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। दरअसल शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था चौकीदार के भरोसे छोड़ दी गई थी। जब भीड़ अनियंत्रित हो रही थी तब समय पर वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना नहीं दी गई। जिसके कारण यह घटना हुई।     
 

बहरहाल, लगातार आईजी स्तर पर बैठे आला अधिकरियों द्वारा निगरानी की जा रही है। इस हादसे में 8 महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत होने की सूचना है, जबकि कई घायल हैं। वहीं घटना के बाद लोगों में आक्रोश का माहौल है।

Tags - Nalanda temple stampede update Sheetla Mata temple negligence case Deepnagar SHO suspended Bihar Rajmani suspension news Bihar police action stampede Nalanda SIT investigation temple security lapse Bihar stampede probe Bihar police SP Bharat Soni