logo

Bihar news : बिहार में बीजेपी की संकट टली, सच्चिदानंद राय वापस ले सकते है अपना नामांकन

WhatsApp_Image_2022-03-20_at_12_20_35.jpeg

 

छपराः

छपरा ज़िले से भावी नेता सच्चिदानंद राय अपना नामांकन वापस ले सकते है।  बता दें कि  बिहार में जल्द एमएलसी के 24 सीटों पर चुनाव होना है ,ऐसे में बीजेपी ने अपने कई भावी उम्मीदवारो का टिकट काट दिया,जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया है, बताया जा रहा है कि यह बीजेपी के लिए बड़ा झटका हो  साबित हो सकता  था। बीजेपी से टिकट नहीं मिलने के बाद सच्चिदानंद राय ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया था  और उन्होंने नामांकन भी कराया है, लेकिन अब ऐसी खबरे सामने आ रही है कि वह अपना नामांकन वापस ले सकते है। 


सियासी गलियारो में हलचल 
दरअसल, बिहार बीजेपी की अनुशासन समिति के बयान ने राजनीतिक तौर पर हलचल मचा दी है। समिति के अध्यक्ष विनय सिंह ने कहा है कि सच्चिदानंद राय पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं साथ ही ज़िले में प्रभावी नेता के तौर पर जाने जाते हैं। वह पार्टी के लिए हर वक्त समर्पित रहे हैं। ऐसे में वह समय रहते अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। होली मिलन समारोह के दौरान बीजेपी द्वारा आयोजित होली मिलन में कार्यकर्ता मीटिंग के दौरान विनय सिंह ने यह बातें मीडिया के साथ साझा की। 


21 मार्च को होगा फैसला 
सच्चिदानंद राय ने, इस पूरे मामले को लेकर  कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है. मैं चुनाव लड़ रहा हूं. कोई दूसरा कौन होता है ये फैसला लेने वाला। सच्चिदानंद राय ने  कहा कि बीजेपी के लोग बताएं कि आखिर उनका टिकट  किनके कहने पर काटा और क्यों काटा और एक बात  किसी की हिम्मत नहीं कि समझा दे या बैठा दे।  21 मार्च तक कैंडिडेट अपनी उम्मीदवारी वापस ले सकेंगे। देखना बहुत दिलचस्प होगा की 21 मार्च को क्या होता है। चार अप्रैल को वोटिंग होगी और सात अप्रैल को नतीजे घोषित किए जाएंगे।