logo

नालंदा में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, खेत में दवा छिड़कने जा रहे युवक की मौत

Hmf.jpg

नालंदा/बिहार 
नालंदा जिले में दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। खेत में लगे फसल पर दवा छिड़कने जा रहा था। इसी दौरान यह घटना घटी। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे इलाके में मातम का माहौल है। घटना जिले के चंडी थाना क्षेत्र के सालेपुर फोरलेन का है।

फसलों पर दवा छिड़कने जा रहा था 
मृतक की पहचान बुधन कुमार, पिता- सिद्धेश्वर रविदास के रुप में हुई है। वह ठाकुर स्थान गांव का रहने वाला था, जिसकी उम्र 22 वर्ष बताई जा रही है। पूछताछ में परिजनों के बताया कि बुधन बाइक से खेत में लगे फसलों पर दवा छिड़कने जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के कारण बुधन सड़क पर गिर गया। आसपास के लोग देखते ही मौके पर बचाव के लिए दौड़े और दोनों घायलों को बिहारशरीफ सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान बुधन की मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद से परिवार में चीख-पुकार मच गई। 

असामयिक निधन से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
अस्पताल में दूसरे घायल युवक की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहां वह इलाजरत है। इधर, सूचना मिलते ही चंडी थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बुधन की असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आसपास के लोग परिजन को ढांढस बंधाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

Tags - Nalanda road accident Nalanda bike accident Chandi road accident Bihar bike collision