logo

बिहार के इन जिलों में भी लागू हुआ आदर्श आचार सहिंता, प्रशांत किशोर की पार्टी भी उतारेगी उम्मीदवार 

बिहार के इन जिलों में भी लागू हुआ आदर्श आचार सहिंता, प्रशांत किशोर की पार्टी भी उतारेगी उम्मीदवार 

द फॉलोअप डेस्क

 
बिहार की 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो गई है। तरारी,रामगढ़,बेलगंज,और इमामगंज सीट पर 13 नवंबर 2024 को उपचुनाव  के लिए मतदान होगा। मतगणना की तारीख 23 नवंबर है, इसी दिन नतीजे जारी किए जाएंगे। भारत निर्वाचन आयोग ने मंगलवार की शाम को नई दिल्ली में उपचुनाव का कार्यक्रम जारी किया गया है। बिहार की ये चारों सीटें इस साल हुए लोकसभा चुनाव में  जीतकर सांसद बने विधायकों के इस्तीफे से खाली हुई थी । NDA  और महागठबंधन के साथ ही चारों सीटों पर प्रशांत किशोर की नया दल जन सूरज पार्टी भी अपने कैंडिडेट उतारेगी। 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले होने जा रहे चार सीटों में उपचुनाव में NDA और महागठबंधन के नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। 
चुनाव आयोग की द्वारा जारी उपचुनाव के कार्यक्रम के अनुसार बिहार की चारों सीटों पर एक साथ 13 नवंबर की वोटिंग होगी। इसकी अधिसूचना 18 अक्तूबर को जारी होगी। 25 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। इसके बाद 28 अक्टूबर को नामांकन की स्क्रूटनी होगी। प्रत्याशी 30 अक्टूबर तक नामांकन वापस ले  सकेंगे। सभी सीटों का एक साथ रिजल्ट आएगा। 
गया जिले के बेलगंज,इमामगंज, कैमूर जिले की रामगढ़ और भोजपुर जिले की तरारी विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इनमें से तीन सीटों पर महागठबंध,जबकि एक पर NDA का कब्जा था। 

Tags - BIHARBIHARNEWSELCTIONASSEMBLYELECTION