logo

खान सर की कोचिंग में लगी आग, धुआं फैलते ही क्लासरुम से निकलने लगे छात्र; फायर सेफ्टी पर फिर उठे सवाल?

Khan1.jpg

पटना/बिहार
पटना के मुसल्लहपुर स्थित खान सर के कोचिंग सेंटर खान ग्लोबल स्टडीज में गुरुवार को अचानक आग लग गई। आग बिजली बोर्ड के तार में लगी थी जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि जब आग लगी थी तब नियमित कक्षाएं चल रही थी। अचानक धुआं फैलने पर छात्र क्लासरुम से बाहर निकलें। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौक पर पहुंची और आग पर नियंत्रण पाया।

हाल ही में हुई थी जांच, सामने आईं थी कई खामियां
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बिजली बोर्ड के तार में अचानक आग लग गई, जिसके बाद तेजी से आग और धुआं फैलने लगा। इसे देख क्लासरुम में पढ़ाई कर रहे सभी छात्र बाहर निकलने लगे। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही मौके पर फायर बिग्रेड की टीम पहुंची औऱ आग पर समय रहते काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गौरतलब है कि खान सर और रोशन आनंद के बीच शुरु हुए कोचिंग विवाद मामले के बाद  अग्निशमन विभाग की टीम दो बार खान सर की कोचिंग संस्थान का फायर सेफ्टी ऑडिट कर चुकी है। 7 जून और 23 जून को हुई जांच में अग्नि सुरक्षा मानकों से जुड़ी कई कमियां भी सामने आई थीं। इसके बाद कोचिंग प्रबंधन को नोटिस जारी कर 10 दिनों के भीतर आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था। 

आग लगने की घटना ने लोगों की चिंता बढ़ाई
ऐसे में एक बार फिर से कोचिंग संस्थानों में आग लगने की घटना ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। लगातार आए दिन देश के अलग-अलग कोचिंग संस्थानों से ऐसी घटनाएं सामने आती हैं। अभी कुछ ही दिनों पहले लखनऊ से एक बिल्डिंग में आग लगने की घटना सामने आई थी। उसी बिल्डिंग में लाईब्रेरी में पढ़ रहे करीब 15 छात्र-छात्राओं की दर्दनाक मौत हो गई। बीते साल दिल्ली में भी किसी कोचिंग संस्थान में आग लगी थी। उस समय लोग अपनी जान बचाने के लिए ऊंची-ऊंची इमारतों से कूदते दिखे थे, साथ ही जानमाल की भी क्षति हुई थी, लेकिन सवाल फिर वही है कि क्या कोचिंग संस्थानों और लाईब्रेरी में बैठकर पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा केवल कागजों तक सीमित रह गई है, या सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन भी सुनिश्चित किया जाएगा?

Tags - Khan Sir Coaching Fire Khan Global Studies