बिहार :
बिहार में उच्चतम तापमान में तेज़ी से वृद्धि होने लगी है। अक्सर होली तक मौसम काफी खुशनुमा होता है पर इस बार होली से पहले ही उच्चतम तापमान में वृद्धि सबके पसीने छुड़ा रही है। बता दें कि राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में अभी से ही सूर्य का उग्र रूप दिखने लगा है। यह कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले समय में तापमान में और वृद्धि होगी।

सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी गर्मी
यह भी माना जा रहा है इस बार की गर्मी पिछले सभी रिकॉर्ड्स तोड़ देगी। वहीं मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को बांका में सबसे अधिक गर्मी रही। तापमान करीबन 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में उच्चतम तापमान सामान्य से अधिक 33 डिग्री पार कर चुका है। IMD (भारतीय मेट्रोलॉजी विभाग) कि जानकारी के मुताबिक बिहार में उच्चतम पारा लगातार बढ़ने लगा है।
कहां कितना तापमान दर्ज किया गया :
बता दें कि बांका के अलावा भागलपुर में उच्चतम तापमान 34.9, बक्सर में 34.8, मोतिहारी मे 34, हरनौत में 33.8, पटना और नवादा में 33.6, पूर्णिया और बेगूसराय में 33.4 , अररिया में 33.2, जमुई में 33.1, माधौपुर , वाल्मीकि नगर,फॉर्बिसगंज और सुपौल में 34.2, वैशाली में 33 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं बाकि जगहों पर 31 से 33 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान दर्ज किया गया है।

किन जिलों में कम है तापमान
मालूम हो कि पटना में पारा पिछले 24 घंटे में करीब डेढ़ से दो डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। वहीं दक्षिणी बिहार ,मध्य, पश्चिमी और उत्तरी बिहार की तुलना में उच्चतम तापमान कम चल रहा है। हालांकि कई जगहों पर न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री ही है ।