बिहार
बिहार में आज भी साफ रहेगा आसमान। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर समेत कई जिलों में 34 से 38 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ सकता है।

लू चलने की आशंका
इस दौरान बिहार के खासकर दक्षिणी और मध्य जिलों में लू चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने बढ़ते गर्मी को देखते हुए लोगों को अलर्ट किया है। विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए स्कूली बच्चों, किसानों और बुजुर्गों को विशेष रुप से सावधानी बरतने को कहा है।मौसम विभाग ने लोगों को गर्मी और लू से बचने के लिए पर्याप्त पानी पीने और शरीर को हाइड्रेट रखने की सलाह दी है। हालांकि जहां दिन में लोगों को चिलचिलाती धूप से परेशानी बढ़ेगी वहीं शाम को हल्की राहत मिल सकती है। शुक्रवार की बात करें तो बिहार में सबसे अधिक तापमान मोतिहारी जिले में 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई वहीं राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस रही।