logo

‘HAM’ की राज्य परिषद बैठक में डॉ. अनिल कुमार फिर बने प्रदेश अध्यक्ष, संगठन को मिली मजबूती

‘HAM’ की राज्य परिषद बैठक में डॉ. अनिल कुमार फिर बने प्रदेश अध्यक्ष, संगठन को मिली मजबूती

पटना/बिहार 
पटना के विद्यापति भवन में सोमवार को हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) की राज्य परिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक को पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने संबोधित किया। इस दौरान डॉ. अनिल कुमार को सर्वसम्मति से एक बार फिर से पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। प्रदेश अध्यक्ष के चयन पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

 

जीतन राम मांझी ने बैठक को संबोधित किया
जीतन राम मांझी ने बैठक को संबोधित किया। संबोधन के दौरान उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। साथ ही कार्यकर्ताओं की भूमिका, बिहार के विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण प्रेरणादायक है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से विकास, सुशासन और जनसेवा के संकल्प को और मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद
बैठक में बिहार सरकार के मंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन सहित पार्टी के विधायक, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान संगठन के विस्तार, आगामी रणनीति और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

Tags - HAM State Council Meeting हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा राज्य परिषद बैठक