logo

भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप के घर पहुंचे सीएम सम्राट, शादी की दी बधाई

भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप के घर पहुंचे सीएम सम्राट, शादी की दी बधाई

बड्डी/बिहार
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप के पैतृक गांव बड्डी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने आकाशदीप को उनकी शानदार उपलब्धियों पर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान आकाशदीप ने मुख्यमंत्री को भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी भेंट की, जबकि उनकी मां ने शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया।  मुख्यमंत्री ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया (x) पर भी पर पोस्ट कीं।

 

परिवार से मिले, कहा- बिहार का नाम किया रोशन
मुख्यमंत्री ने आकाशदीप और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर बातचीत की। उन्होंने कहा कि आकाशदीप ने अपने शानदार प्रदर्शन से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार का गौरव बढ़ाया है। मुख्यमंत्री के आगमन से पूरे गांव में उत्साह का माहौल रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके स्वागत के लिए मौजूद रहे। 

हैलीपैड से लेकर सुरक्षा तक, प्रशासन रहा मुस्तैद
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष तैयारियां की थीं। हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए गांव में अस्थायी हेलीपैड बनाया गया था। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। मौके पर डीएम उदिता सिंह, एसपी रौशन कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के इस दौरे से पूरे बड्डी गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

Tags - Akash Deep Indian Cricketer Akash Deep CM Samrat Choudhary