logo

BPSC TRE-3 के अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के काफिले के सामने किया हंगामा 

BPSC TRE-3 के अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के काफिले के सामने किया हंगामा 

द फॉलोअप डेस्क
पटना में आज BPSC TRE-3 के अभ्यर्थियों ने सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का घेराव कर दिया। शिक्षा मंत्री, नीतीश कुमार के साथ राजकीय उर्दू पुस्तकालय के नए भवन के उद्घाटन समारोह मे शामिल होने आए थे। इस दौरान अभ्यर्थी, शिक्षा मंत्री की गाड़ी के सामने आकर लेट गए और खूब हंगामा किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से जाने के बाद जैसे ही शिक्षा मंत्री सुनील कुमार बाहर निकले, वहां पहले से ही मौजूद BPSC TRE-3 के अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री का घेराव कर दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर मंत्री का रास्ता भी रोके रखा।

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update Bihar News in Hindi Bihar।atest News Update crime crime news trending news bihar trending news