logo

आज से पूरे बिहार में मानसून पूरी तरह एक्टिव, अगले 3 दिनों तक IMD का अलर्ट  

2232.jpg

बिहार:
बिहार में आज से मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो गया है। पूरे बिहार में आज से तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। खराब मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। 

इन जिलों में अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने एक तरफ जहां अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है तो वहीं दूसरी तरफ बक्सर, भोजपुर, भागलपुर, पटना, मुंगेर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

48 घंटों में तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार, 7 जुलाई को पूरे बिहार में येलो अलर्ट रहेगा, जबकि 8 और 9 जुलाई को उत्तर और मध्य बिहार के कई जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना बनी रहेगी। बारिश के कारण अगले 48 घंटों में तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों को खुले में न निकलने, पेड़ों के नीचे न खड़े होने और बिजली के तार और पॉल से दूर रहने की सलाह दी है।

Tags - Bihar Monsoon Bihar Weather Bihar Rain Alert