द फॉलोअप,बिहार
बिहार सरकार ने बिहार विधान परिषद की 10 सीटों लिए चुनाव की घोषणा कर दी है। इसे लेकर चुनाव आयोग ने मंगलवार को इसकी सूचना जारी कर दी है। इन खाली सीटों को भरने को लिए 18 जून को मतदान कराया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की खाली सीट समेत नौ अन्य सदस्यों का कार्यकाल भी 28 जून को समाप्त हो रहा है।

चुनाव का पूरा शेड्यूल
चुनाव आयोग ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. कुमुद वर्मा, प्रो. गुलाम गौस, मो. फारूख, भीषम साहनी, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, संजय प्रकाश, समीर कुमार सिंह, सम्राट चौधरी और सुनील कुमार सिंह का कार्यकाल 28 जून को खत्म हो रहा है. इन पदों पर द्विवार्षिक चुनाव कराए जायेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की खाली सीट को भरे जाने के लिए भी उप चुनाव कराने की घोषणा की गई है। इन सभी पदों के लिए 1 जून से 8 जून तक नामांकन प्रक्रिया पूरी करा ली जाएगी। इसके बाद 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। आयोग ने 11 जून तक नाम वापसी का समय दिया है। आयोग के अनुसार, दस नामांकन होने की स्थिति में 11 जून को नाम वापसी की समयसीमा खत्म होते ही निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा कर दी जाएगी। वहीं दस से अधिक नामांकन की स्थिति में 18 जून को मतदान कराया जाएगा। चुनाव आयोग ने आगे स्पष्ट किया कि विधानसभा कोटे की खाली दस सीटों के लिए 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग प्रक्रिया चलेगी। शाम 4 बजे के बाद से मतों की गिनती शुरु होगी औऱ इसका परिणाम जारी किया जाएगा।

इस पार्टी से इतना सदस्य
इनमें सबसे अधिक जदयू कोटे से 5 सीटें हैं। भाजपा और राजद के दो-दो सदस्य का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इसको लेकर प्रदेश की राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि एनडीए कोटे से दो मंत्रियों का विधान परिषद पहुंचना लगभग तय है। इनमें स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार औऱ पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का नाम सामने आ रहा है।