New Four Lane Bihar:
बिहार सरकार राज्य में सड़क व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगातार रोड प्रोजेक्टस पर काम कर रही है। इसी बीच सरकार ने भागलपुर जिले को बड़ी सौगात देते हुए एक नया फोर लेने बनाने पर प्रस्ताव पारित किया है। इस नये फोर लेन के बनने से बिहार और झारखंड के बीच की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। नया फोर लेन को करीब 534.54 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण किया जाएगा।

BSRDCL बनाएगा सड़क, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
बिहार सरकार ने अजगैवीनाथ धाम, सुल्तानगंज से बिहार-झारखंड सीमा स्थित दर्दमारा तक फोर लेन सड़क निर्माण को मंजूरी दे दी है। करीब 40 किलोमीटर लंबी इस परियोजना पर 534.54 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क बनने से श्रावणी मेला के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा आसान होगी। इसके साथ ही बिहार और झारखंड के बीच सड़क संपर्क भी पहले से अधिक मजबूत होगा। यह फोर लेन सड़क बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (BSRDCL) के माध्यम से बनाई जाएगी। परियोजना को प्रशासनिक और तकनीकी स्वीकृति मिल चुकी है। अब जल्द ही टेंडर जारी होने की संभावना है। माना जा रहा है कि निर्माण एजेंसी के चयन के बाद नवंबर से काम शुरू किया जा सकता है। इस सड़क से सुल्तानगंज, तारापुर, संग्रामपुर, बेलहर, कटोरिया, चांदन समेत बिहार-झारखंड सीमा से जुड़े क्षेत्रों के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी।
.jpeg)
श्रावणी मेला, व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
नई फोर लेन सड़क बनने से श्रावणी मेले के दौरान लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही श्रद्धालुओं की यात्रा पहले से अधिक सुरक्षित और सुगम होगी। इसके अलावा क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। सरकार का मानना है कि यह परियोजना बिहार के धार्मिक पर्यटन और क्षेत्रीय विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।