द फॉलोअप डेस्क:
बिहार के जमुई में 10वीं की छात्रा से बदसलूकी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव के पैर में गोली लगी है। रिपोर्टस के मुताबिक, पुलिस आरोपी को घटना वाली जगह लेकर गई थी, इसी दौरान उसने भागने की कोशिश की और पुलिस कार्रवाई में वो घायल हो गया। नंदन पर आरोप है कि घटना के वक्त उसने चेहरे पर गमछा बांध रखा था।
.jpeg)
4 आरोपी गिरफ्त में बाकियों की तलाश जारी
इस मामले में अब तक चार आरोपियों के पुलिस की गिरफ्त में होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, घटना में करीब 7 से 8 लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। मामले की जांच के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। फिलहाल घायल नंदन यादव का इलाज कराया जा रहा है और पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। इस घटना से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद मामले ने काफी तूल पकड़ा था और पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज की थी।
यह भी पढें: बिहार में लड़की को नोच रहे थे दरिंदे, JDU के स्टेट प्रेसिडेंट उमेश कुशवाहा ने इस घटना को बताया छिटपुट