logo

बिहार : फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए PET परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानिए किन तारीखों पर होगा एग्जाम

bache.png


बिहार ने सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्सटेबल,  फॉरेस्ट गार्ड और फॉरेस्टर पदों के लिए पीईटी परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। बता दें कि ये शेड्यूल दुबारा  से जारी किया गया है। अगर आप रिवाइज्ड शेड्यूल देखना चाहते हैं तो आप  सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर csbc.bih.nic.in पर जा सकते हैं। 

परीक्षा 19 और 20 अप्रैल 2022 को 
जारी  नोटिस  के अनुसार  फॉरेस्ट गार्ड पद के लिए पीईटी परीक्षा 19 और 20 अप्रैल 2022 के दिन आयोजित की जा रही है। बिहार फॉरेस्ट गार्ड और फॉरेस्टर पदों के लिए होने वाली पीईटी परीक्षा में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स शामिल होना जरुरी है । इसी तरह फॉरेस्टर पदों के लिए परीक्षा 18 अप्रैल 2022 के दिन आयोजित होगी.परीक्षा स्थान  - संजय गांधी जैविक उद्यान (गेट नंबर 1), जवाहरलाल नेहरू मार्ग, पटना – 800001। 

 

 जारी हो चुके हैं एडमिट कार्ड 

 सीएसबीसी फॉरेस्ट गार्ड और फॉरेस्टर पदों के लिए एडमिट कार्ड दिसंबर महीने में ही जारी कर दिया गया था । कैंडिडेट्स वही एडमिट कार्ड अपना रजिस्ट्रेशन आईडी ,मोबाइल नंबर और डेट ऑफ बर्थ से डाउनलोड कर सकते हैं.