logo

बिहार में मौसम का डबल अटैक, 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; कहीं भारी बारिश तो कहीं उमस से आफत

बिहार में मौसम का डबल अटैक, 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; कहीं भारी बारिश तो कहीं उमस से आफत

द फॉलोअप,बिहार
बिहार में इस समय मौसम के दो विपरीत रूप देखने को मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य के 19 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तर बिहार और सीमांचल के क्षेत्रों में 50 से 60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। इसके साथ भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी गई है। 

दक्षिणी भागों में भीषण गर्मी
दरअसल मौसम का यह बदलाव बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी और वायुमंडलीय दबाव के कारण है। एक तरफ जहां राज्य के उत्तरी इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने, और तेज आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं दक्षिण बिहार में लोग भीषण गर्मी से परेशान रहेंगे। राजधानी पटना में भी दिन में तेज धूप और तापमान बढ़ने से उमस बनी रहेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 48 से 72 घंटों तक मौसम इसी तरह अस्थिर बना रहेगा। दिन की चिलचिलाती गर्मी के बाद शाम होते ही अचानक आंधी और बारिश का दौर शुरू हो सकता है।  

तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट

बीते दिन कटिहार में रात भर मूसलाधार बारिश हुई जिसके कारण शहर में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। इसके अलावा गया, जहानाबाद और बांका में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि यदि ऐसे ही लगातार बारिश होती है, तो तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

Tags - Bihar weather update Bihar orange alert Bihar heavy rain Bihar thunderstorm warning Bihar heatwave