logo

बिहार में 5 साल का टूटा रिकॉर्ड, 44°C तक पहुंचा पारा; हीटवेव का अलर्ट

nr1.jpg

बिहार

बिहार में मौसम ने पिछले 5 सालों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 44°C तक का पारा पार कर लिया है। इस साल अप्रैल महीने में ही गर्मी ने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शुक्रवार को रोहतास के डेहरी में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले पांच वर्षों में सबसे अधिक है। वहीं राजधानी पटना में भी पारा 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।   

अगले 3 से 4 दिनों तक बढ़ेगा पारा
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में फिलहाल भीषण गर्मी और ‘हॉट डे’ जैसी स्थिति बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 33 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 27.5 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिलों जैसे औरंगाबाद, गया, नवादा, रोहतास और भभुआ में अगले 3 से 4 दिनों तक तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक रहने का अनुमान है। 

गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश
हालांकि उत्तर बिहार के कुछ जिलों में हल्की राहत की उम्मीद जताई गई है। मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। राज्य में बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को हाइड्रेट रहने और सतर्क रहने की सलाह दी है।

Tags - Bihar heatwave Bihar temperature 44C Dehri Rohtas temperature Bihar April heat record rising temperature Bihar hot day conditions Bihar Rohtas Bhabua heatwave North Bihar rain forecast strong winds rain Bihar IMD weather warning Bihar