logo

हॉस्टल में रेत दिया मासूम का गला, नग्न हालत में मिला शव; प्राइवेट पार्ट में जख्म

जहाना2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के जहानाबाद जिले से एक मर्माहत करने वाली खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, एक निजी आवासीय स्कूल में पांच साल के मासूम छात्र की धारदार अथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना जहानाबाद जिले के कड़ोना क्षेत्र स्थित कनोदी बाइपास की बताई जा रही है। मृतक छात्र बुलाकी बिगहा गांव का रहने वाला था। मासूम UKG का छात्र था। स्कूल के छात्रावास में रहकर ही पढ़ाई करता था। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस द्वारा पूछताछ में परिजनों ने बताया कि सोमवार सुबह हमें स्कूल प्रबंधन की ओर से सूचना दी गई कि बच्चा बीमार है और हमलोग उसे एक निजी क्लिनिक में इलाज के लिए लाए हैं। हालांकि बाद में छात्र को पटना रेफऱ कर दिया गया।

हालांकि जब स्कूल प्रबंधन से पूछताछ की गई तो स्कूल संचालक ने बताया कि बच्चा स्कूल की सीढ़ी से गिर गया था जिसके कारण उसकी ये स्थिति हुई। आगे स्कूल संचालक ने बताया इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट में कहा कि मासूम की धारदार हथियार से हत्या की गई है। वह नग्न अवस्था में था। गला कटा हुआ था। पेट के निचले हिस्से और आंखों पर जख्म के गंभीर निशान पाए गए हैं। निजी अंग में भी कट का निशान मिला है।

बहरहाल पुलिस ने स्कूल संचालक तरुण कुमार उर्फ गांधी समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।  इधर इस घटना की सूचना गांव में फैलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है। आक्रोशित ग्रामीणों ने पटना-गया मार्ग को घंटों जाम रखा जिससे आमलोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Tags - Jehanabad murder case Bihar school crime student murder hostel brutal killing Bihar police investigation Jehanabad school operator arrested crime news Bihar child safety school India shocking crime India Bihar breaking news hostel crime case mi