logo

युवक का गला रेता, फिर कटा सिर लेकर सरेबाजार घूमता रहा सिरफिरा; बिहार में खौफनाक हत्याकांड  

tejs5ि्ाि.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्यारोपी यहीं नहीं रुका। वह सरेबाजार मृत युवक का कटा सिर लेकर घूमता रहा। घटना अररिया जिले के फारबिसगंज की है। वारदात के समय सैकड़ों लोग घटनास्थल के पास मौजूद थे और जिसने भी यह वीभत्स दृश्य देखा उसकी रुह कांप गई।

तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार को घेरा
राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने इस घटना को अपने सोशल हैंडल (X) पर पोस्ट किया। उन्होंने मृत युवक के कटे सिर की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करके प्रदेश की एनडीए सरकार पर कई सवाल भी खड़े किए। तेजस्वी ने अपने पोस्ट में लिखा कि “ये हैं बिहार के भयावह हालात, अररिया जिले के फारबिसगंज में एक शख़्स ने सरेआम बीच बाजार दूसरे शख्स का गला काट दिया और सैकड़ों लोगों के बीच उसका सिर लेकर घूमता रहा। बाद में मृतक के परिजनों ने हत्या करने वाले को ढूंढ़कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस भी कानून व्यवस्था को संभालने की जगह जान बचाती दिखी।

उन्होंने आगे सरकार पर सवाल उठाते हुए लिखा कि महाचौपट राज की इससे बड़ी तस्वीर क्या हो सकती है? यह घटना साफ दिखा रही है कि बिहार में कानून व्यवस्था किस हद तक बदहाल हो चुकी है। सत्ताधारी भाजपा-जदयू के नेता ‘सीएम चेयर’ के खेल में लगे हैं और बिहार में हर दिन लूट, हत्या, अपराध और बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। आगे उन्होंने लिखा कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि दिनदहाड़े सरेआम हत्याएं हो रही हैं और कानून का जरा भी डर नहीं है। बालू-दारू में मस्त-व्यस्त और पस्त एनडीए शासन के कारण बिहार की आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। बिहार में एनडीए राज नहीं, महाचौपट राज है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि एक बात सिर काट कर घूमने का दृश्य अभी हाल ही में आई प्रोपगंडा फ़िल्म का दृश्य था, भाजपा सरकार अपने प्रोपेगेंडे के लिए जो ज़हर समाज में भर रही है ये भी दिल दहलाने वाला है.ज़हर की खेती का खामियाजा अब दिखना शुरू हो चुका है। 

सत्ताधारी दलों की प्रतिक्रिया का इंतजार
घटना काफी जघन्य है और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली निश्चित रूप से सवालों के घेर में है। तेजस्वी यादव के आरोपों पर अभी सत्ताधारी भाजपा, जेडीयू या लोजपा की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Tags - Araria murder case Bihar Forbesganj brutal killing Bihar crime news beheading incident Bihar shocking murder Bihar law and order Bihar Tejashwi Yadav statement NDA government Bihar criticism RJD reaction Bihar Bihar political controversy gruesom