logo

Bihar : स्कूल जा रहा 6 साल का बच्चा ट्रैक्टर की चपेट में आया, मौत

baccha1.jpg


स्कूल जा रहे बच्चे को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना नालंदा जिले के सिलाव थानाक्षेत्र के भवानी बीघा गांव की है। नांलदा रोड में ट्रैक्टर ने स्कूल जा रहे बच्चे को कुचल दिया,  जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना बुधवार की है। इधर घटना से आक्रोशित लोगों ने चालक के साथ मारपीट की। उसे बंधक बना लिया। 

परिजनों में मचा कोहराम
घटना की सूचना मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। आकोशित लोगों ने बच्चे के शव को लेकर सड़क पर जाम कर हगांमा करना शुरू कर दिया। हंगामा की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और समझाने का प्रयास किया। 

 

स्थानीय लोगों ने क्या बताया
स्थानीय लोगों ने बताया कि धरहरा गांव निवासी मुकेश चौधरी का 6 वर्षीय बेटा शिवम स्कूल जाने के लिए नानंद निकला था।