पटना स्थित PMCH के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। इस दौरान विभाग में परीक्षा चल रही थी।
राबड़ी आवास को लेकर पक्ष-विपक्ष में लगातार आरोप-प्रत्यारोप हो रहे हैं। इसी को लेकर आज मंत्री लेशी सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। मंत्री ने कॉन्फ्रेंस में कहा कि राबड़ी देवी को हर हाल में बंगला खाली करना पड़ेगा।
बेगूसराय में रविवार शाम सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल है।
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर RJD ऑफिस के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है।
राबड़ी देवी के सरकारी आवास विवाद मामले में रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया (X) पर NDA को निशाना बनाते हुए तंज कसा और अपने पोस्ट में सम्राट सरकार को दलित विरोधी मानसिकता से प्रेरित करार दिया है।
IIT रुड़की ने JEE एडवांस्ड 2026 का परिणाम सोमवार को 10 बजे जारी कर दिया है। बिहार के गया जिले के रहने वाले शुभम कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए AIR 1 हासिल किया है।
दानापुर में रविवार रात एक गैस वेंडर को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
बिहार में इन दिनों फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है। हालांकि अगले तीन से चार दिनों के दौरान 4 से 8 डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार दोपहर 1 बजकर 57 मिनट पर भागलपुर पहुंचे।
भोजपुर जिले में रविवार को सोन नदी में नहाने गए 6 बच्चे, जिसमें 3 की मौत हो गई।
PM मोदी ने आज 'मन की बात' के 134वें एपिसोड को प्रसारित किया। इसमें प्रधानमंत्री द्वारा बिहार की भी चर्चा की गई, जिसे CM सम्राट चौधरी ने PM मोदी के मन की बात को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद उनके प्रति आभार व्यक्त किया है।
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी आवास विवाद के बीच मंत्री नंद किशोर राम ने बड़ा बयान दिया है। मंत्री का कहना है कि मैं दलित समाज से आता हूं, इसलिए मुझे आवंटित बंगला राबड़ी देवी खाली नहीं करना चाहतीं।