पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन से मुलाकात की। राज्यपाल से मिलकर सांसद ने मुजफ्फरपुर अस्पताल में हुए हादसा और निजी नर्सिंग होमों की कथित मनमानी का मुद्दा उठाया।
बीजेपी और जेडीयू ने अपने-अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बीजेपी ने भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन सिंह को एमएलसी उम्मीदवार बनाया है।
राबड़ी देवी के पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड सरकारी आवास से सुरक्षा लौटाने के बाद से राजद के कार्यकर्ताओं ने लाठी-डंडा पकड़कर गेट पर मोर्चा संभालते दिख रहे हैं।
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया पोस्ट (X) के जरिए बिहार के सभी लालू समर्थकों और कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में राबड़ी आवास पहुंचने की अपील की है।
बिहार सरकार द्वारा बीते दिनों लालू परिवार की सुरक्षा में कटौती किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपने 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास से सभी सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया है।
बिहार में मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा। मौसम विभाग ने आज राजधानी पटना सहित 27 जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी जारी है।
पटना उच्च न्यायालय को नई मुख्य न्यायाधीश मिल गई हैं। न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राय ने राजधानी पटना स्थित लोक भवन में आयोजित समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ ली।
पटना स्थित खान सर के कोचिंग हमले में बीते दिन उनके दो बॉडीगार्ड को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर ली है। अब पुलिस खान सर की तलाश में जुट गई है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास अगर तनिक भी विवेक बचा होगा तो उन्हें ये समझना होगा कि पूर्व मुख्यमंत्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करना लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा को कमजोर करने जैसा है।
मुजफ्फरपुर के मातृ-शिशु सदन में 8 घंटे तक इलाज के लिए तड़पती रही गर्भवती महिला। मजबूरन परिजनों को ले जाना पड़ा निजी अस्पताल।
मुजफ्फरपुर अस्पताल हादसे के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को किया गिरफ्तार कर लिया है।
पूर्णिया में अपने घर में खाना बना रही अधेड़ महिला को एक युवक ने अगवा कर लिया। महिला को जबरदस्ती शराब पिलाया। उसके बाद उसके हाथ और गर्दन मरोड़कर मौत की नींद सुला दिया।