जनसुराज के मुखिया प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में JDU के 20 विधायक भी जीते, तो मैं राजनीति से सन्यास ले लूंगा।
प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने बताया कि जन सुराज (Jan Suraj) को राजनीतिक पार्टी बनाया जायेगा। 14-15 लाख मिलकर इसे पार्टी बनायेंगे।
नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के विश्वास मत हासिल करने के बात जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव के पहले बिहार की सियासी तस्वीर एक बार बदल जायेगी।
मैंने 15 साल में कितना काम किया है। बिहार का कितना विकास किया। मुझसे पहले इनके पिता और माता 15 साल शासन में थे, तो बिहार का क्या हाल था। 2005 से हमने बिहार में काम करना शुरू किया।
नीतीश सरकार के समर्थन के लिए विश्वास मत के दौरान आज राजद और अन्य विपक्षी दलों ने वॉक आउट कर दिया।
फ्लोर टेस्ट से पहले आज विधानसभा में तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार को इंसाफ और विकास के लिए कोई आये या ना आये जब समय आयेगा, तो तेजस्वी आयेगा। आगे उन्होंने कहा, हम विचारधारा को मानने वाले लोग हैं।
मोदी जी की गारंटी मजबूत वाली है। क्या मोदी जी गारंटी लेंगे कि नीतीश जी पलटेंगे कि नहीं। खैर हमको चिंता नहीं है। आपलोगों की खूब जोड़ी है। लगे रहिए।
बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से पहले आरजेडी के 3 विधायकों ने पाला बदल लिया है। मिली खबर के मुताबिक तीनों विधायक सदन में सत्ता पक्ष की ओर बैठे हुए हैं।
बिहार विधानसभा के स्पीकर के पद से अवध बिहारी चौधरी हटा दिए गए हैं।
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी बहुमत साबित कर दी है। नीतीश के पक्ष में कुल 129 वोट आए हैं।
नीतीश कुमार सोमवार को विधानसभा में अपना बहुमत साबित करेंगे। इस बीच, बिहार में राजनीतिक हलचल तेज है। लालू यादव की पार्टी राजद के सभी विधायक भी पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के बंगले पर पहुंच चुके हैं।
कल होने वाले फ्लोर टेस्ट (floor test) को देखते हुए पार्टी ने ये अहम बैठक बुलाई थी। खबर है कि इसमें JDU के सभी 45 नहीं पहुंचे।